
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।नगर निगम से संबंधित सुविधाओं और व्यवस्थाओं को हाईटेक करने को लेकर बुधवार को निगम के प्रशासनिक व अनुभागीय अधिकारियों को वायरलेस सेट से लैस कर दिया गया।इसे लेकर महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा बुधवार को वायरलेस सेट की लांचिग की गयी।निगम के प्रशासनिक व अनुभागीय अधिकारियों को यह वायरलेस सेट सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि निगम सम्बन्धी सुविधाओं के प्रभावी अनुश्रवण हेतु नयी तकनीकी के इस्तेमाल का निर्णय लिया गया है।इसी क्रम में वायरलेस सेट विभागीय अधिकारियों को विभागीय कार्यों के अनुश्रवण हेतु प्रदान किया गया है।इस मौके पर महापौर श्री त्रिपाठी ने कहा कि वायरलेस तकनीक के माध्यम से कार्याें का प्रभावी अनुश्रवण के साथ साथ क्रियान्वयन में गतिशीलता आयेगी और संदेशों का त्वरित आदान प्रदान भी होगा जिससे त्वरित कार्यवाही सम्पादित हो सकेगी।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्योें के प्रभावी अनुश्रवण के साथ प्रभावी तरीके से सम्पादित कराये जाने में सहायता मिलेगी।इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय,वागीश कुमार शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला,अशोक कुमार गुप्ता, महाप्रबन्धक जल महेश चन्द्र आजाद,मुख्य अभियन्ता राजवीर सिंह,अधिशासी अभियन्ता अनूप सिंह,मोद नारायण झा, लेखाधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह तथा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेन्द्र कुमार आदि निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
