हजारों लोगों ने भरा बिल, पर बिजली विभाग के खाते में नहीं पहुंची रकम; मचा हड़कंप

हजारों लोगों ने भरा बिल, पर बिजली विभाग के खाते में नहीं पहुंची रकम; मचा हड़कंप
यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये जो बिजली उपभोक्ताओं ने अपने बिल के रूप में चुकाए थे, वह कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (KESCo) के खाते की जगह दूसरों अकाउंट्स में ट्रांसफर कर दिया गया. जब हिसाब-किताब हुआ तो जांच में में करोड़ों के हेरफेर का बड़ा खुलासा हुआ. इस मामले में केस्को ने आईसीआईसीआई बैंक के खिलाफ ग्वालटोली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई. केस्को का आरोप है कि ऑनलाइन बिल भुगतान के डेढ़ करोड़ रुपये दूसरे के खातों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *