पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से तम्बाकू नियंत्रण का छात्राओं ने दिया संदेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षा विभाग के तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश के क्रम में गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में तम्बाकू नियंत्रण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने तम्बाकू सेवन से होने वाले नुकसान को कला के माध्यम से उजागर किया तथा तम्बाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत के निर्देश में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से तम्बाकू सेवन से होने वाली बीमारियों तथा नुकसान के प्रति आगाह किया। प्रधानाचार्या दीपिका राजपूत ने कहा कि तम्बाकू के प्रयोग से कैंसर का खतरा रहता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। विद्यालय को तम्बाकू मुक्त परिसर घोषित किया गया है। विद्यालय में तम्बाकू युक्त सामिग्री के इस्तेमाल करने पर जुर्माना वसूला जायेगा। प्रतियोगिता में नाजरीन बानो ने प्रथम, दीक्षा श्रीवास्तव ने द्वितीय तथा भूमिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तम्बाकू विरोधी नारो नशे को दूर भगाना है, देश को तम्बाकू मुक्त बनाना है, लगाकर संदेश प्रसारित किया गया। विजेताओं को प्रधानाचार्या ने पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम प्रभारी नीलम कश्यप की पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *