
कंपिल, समृद्धि न्यूज। एसडीएम व सीओ ने नगर के इंटर कालेज में वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी।
गुरूवार दोपहर एसडीएम यदुवंश कुमार वर्मा व सीओ सोहराब आलम ने नगर में स्थित के एसआर इंटर कालेज के परिसर में पौधारोपड़ किया। जिसके बाद उन्होंने बच्चों से परिचय कर उनकी शिक्षा के बारे में जानकारी की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के बारे में बच्चों को जानकारी दी। एसडीएम ने महापुरुषो के जीवन का उदाहरण देकर बच्चो को लगातार परिश्रम करने का पाठ पड़ाया। सीओ ने बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रबंधक डा0 विकास शर्मा, प्रधानाचार्य दीनदयाल, शैलेंद्र सिंह, प्रभात पांडे, काशी प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
