जेसीबी चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत

मृतक के चाचा ने थाने में दी तहरीर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जेसीबी चालक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने पर भ_ा मालिक ने टै्रक्टर ट्राली पर रखकर शव घर पहुंचवाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ने भट्ठा मालिक की ओर इशारा करते हुए मऊदरवाजा पुलिस को तहरीर दी।जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद के पिपरगंाव मदनापुर निवासी अवनीश पुत्र सुग्रीव सिंह ने थाना मऊदरवाजा पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि मेरा भतीजा हिमांशु पुत्र स्व0 अचल सिंह २० वर्षीय जो आरबी ईट भट्टा अर्रापहाड़पुर के निकट सब्जी मंडी पर जेसीबी चलाने का कार्य करता था। २७ जुलाई को रत्रि ९ बजे ईट भा मालिक विनोद कटियार ने फोन करके मेरे भतीजे को बुलाया। भा मालिक के बुलाने पर भतीजा चला गया और २८ सुबह ७:३० पर भट्ठा मालिक ने मेरे भतीजे का शव रखकर घर भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *