ब्लॉक से घर जा रहे पिता-पुत्र हमले में बाल बाल बचे,

समृद्धि न्यूज। ब्लाक प्रमुख पति ससुर पर अचानक हुए हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल,जानकारी के अनुसार शमशाबाद विकासखंड के क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सुषमा वर्मा के पति राजवीर राजपूत 52 के ससुर रामकिशोर राजपूत विकास खंड कार्यालय से शमशाबाद रोशनाबाद मार्ग से घर जा रहे थे तभी मुबारकपुर गांव के सामने एक बाइक पर दो अज्ञात सवार लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया अचानक हुए अंधाधुंध हमले से पिता पुत्र दोनों घबरा गए और गाड़ी की स्पीड तेज कर दी जिसमें ब्लाक प्रमुख पति राजबीर व ससुर राम किशोर राजपूत बाल-बाल बच गए लगभग आधा दर्जन फायर करने के बाद बाइक सवार अलेपुर की तरफ फरार हो गए जबकि घटनास्थल पर खोखे पड़े हुए मिले हैं ब्लॉक प्रमुख पर हुए हमले की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज राजपूत आनन-फानन में पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे हमले के बाद पिता-पुत्र दोनों अपने घर चले गए हैं जबकि पुलिस मौके पर जॉच पड़ताल कर रही है,
