
जहानगंज, समृद्धि न्यूज। तालाब में नहाने गया १३ वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकाल लिया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन किशोर को लोहिया अस्पताल लेकर चले गये।
जानकारी के अनुसार थाना जहानगंज निवासी सुरेन्द्र सिंह बाल्मीकि का १३ वर्षीय पुत्र रानू घर के पास बने तालाब में नहाने चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने किशोर को डूबता देखा और सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर आनन- फानन में परिजन घटना स्थल पर पहुंच गये और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष जहानगंज मौके पर पहुंच गये और गोताखोरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवा लिया। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजन जिंदा होने की आशा में किशोर को लोहिया अस्पताल लेकर चले गये। किशोर की मां नन्ही देवी आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
