केंद्र निर्धारण में बोर्ड बरतेगा का पारदर्शिता, नये मोबाइल एप से बनेगे परीक्षा केंद्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्र बनाये जाने की तैयारी शुरु कर दी है। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला का कहना है कि वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया को पहले से और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ए0पी0आई0 निर्धारित नया मोबाइल एप बोर्ड की ओर से बनाया गया है। जिससे परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस एप से जीओ लोकेशन के जरिए स्कूलों के बीच की परस्पर दूरी का पता चल जायेगा। सभी प्रधानाचार्य अपने एंड्रायड फोन से यूपी बोर्ड की बेवसाइड से नये एप को डाउन लोड कर सकते है। नये एप के माध्यम से प्रधानाचार्य स्कूल परिसर से स्कूल की फोटो क्लिक करेंगे। फोटो क्लिक करते ही स्कूल की फोटो के साथ ही जीओ लोकेशन (अर्थात स्कूल का अक्षांण एवं देशांतर) बोर्ड के सर्वर पर खुद व खुद अपलोड हो जायेगा। बोर्ड परीक्षा को लेकर स्कूलों की आधारभूत सूचनाओं को परिषद की बेवसाइड पर अपलोड एवं अपडेट करने के लिए बेवसाइड को क्रियाशील भी कर दिया गया है। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की समिति बनाकर विद्यालय की आधार भूत सूचनाओं का भौतिक सत्यापन करायेगा। जिसकी सत्यापन आख्या समिति के सदस्य डीआईओएस को देंगे। मिली जानकारी के अनुसार जांच समिति बेवसाइड पर विद्यालय की अपलोड सूचनाओं को भौतिक सत्यापन की आख्या अगस्त माह में डीआईओएस को सौंपे जाने की उम्मीद है। जांच आख्या का विभाग द्वारा परीक्षण किये जाने के पश्चात बोर्ड परीक्षा केंद्र हेतु निर्धारित मानक पूरा करने वाले विद्यालयों के शासन वर्ष २०२४ की परीक्षा के लिए केंद्र बनायेगा।
