धूमधाम से मनायी जायेगी अवंतीबाई की जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय लोधी महासभा की बैठक डॉ0 धर्मेंद्र राजपूत के आवास श्यामनगर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता आयकर विभाग सेवानिवृत्ति जवाहर सिंह राजपूत ने की। जिसमें निर्णय लिया गया कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए महासभा गांव गांव जाकर दैनिक उपयोग में खाद्य व अन्य सामिग्री सहायता देने के लिए जाएगी। लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को महारानी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती धूमधाम से मनाने के लिए भव्य कार्यक्रम की तैयारी के लिए भी विचार विमर्श किया गया और फिर कोर कमेटी की बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि दिनांक 6 अगस्त को नवभारत सभा भवन में राष्ट्रीय बौद्धिक लोधी संगठन (प्रयास) के तहत होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह में भी लोधी महासभा भाग लेगी। जिसके कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यापक रामगोपाल वर्मा हैं। बैठक में लोधी महासभा के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश चंद्र राजपूत ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी। जिसके लिए सक्रिय पदाधिकारियों की सूची का चयन चल रहा है और हमारा प्रयास यह भी होगा कि जिले के कोने-कोने से पदाधिकारियों का जिले की कमेटी में समावेश हो। लोधी महासभा के जिला कार्यालय के लिए श्यामनगर स्थित कार्यालय का रंग रोशन करने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री परशुराम वर्मा, जिलाध्यक्ष महेशचंद्र राजपूत, अजय राजपूत फौजी, प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम संयोजक रामगोपाल वर्मा, प्रोफेसर के0के0 राजपूत, राम लडै़ते राजपूत, डॉ0 धर्मेंद्र राजपूत, सुधीर कुमार वर्मा, रिंकू अध्यक्ष आलू आढ़ती एसोसिएशन मंडी अरविन्द राजपूत, इंजीनियर आर0बी0 राजपूत, संरक्षक बेचेलाल वर्मा, पुष्पेंद्र राजपूत, पंकज राजपूत एडवोकेट, जवाहर सिंह राजपूत, प्रेमपाल सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *