या हुसैन की सदाओं के साथ शिया समुदाय ने निकाला मातमी जुलूस, करबला में ताजिए हुए सुपुर्द-ए-खाक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहर्रम पर हुसैन सैदाइयों ने चौक पर सीनाजनी की। जंजीर व छुरियों का मातमी मंजर के साथ हुसैन के सैदाइयों ने या हुसैन की सदाओं के साथ आवाज बुलंद की। साथ ही ताजियों को करबला में दफन किया। इस दौरान पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।
ठंडी सडक़ मेहंदी बाग से ताजिया उठाये गये। जो मेहंदी बाग से शुरु होकर घेरशामू खां, असगर रोड, नई वस्ती, बूरावाली गली, घुमना, नेहरु रोड, चौक, किराना बाजार, पक्कापुल टाउनहाल होते हुए चिलसरा रोड स्थित करबला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सैय्यद फरहत अली जैदी ने हुसैन की सदाओं के साथ तकरीर दी। चौक पर हुसैन के सैदाइयों ने मातम करते हुए छुरियों से खूनी मंजर को याद दिला दिया। इस दौरान लोगों ने हुसैन व अली की सदायें बुलंद कीं। करबला स्थित ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। टाउनहाल पर सीरत कमेटी की ओर से सबील लगायी गयी। करबला में हुसैन की सदाओं के साथ नजरें नियायत का सिलसिला जारी रहा। साथ ही लंगर तकसीम हुआ। शहर के विभिन्न मोहल्लों से हुसैन के सैदाइयों ने जुलूस में भाग लिया। इस मौके पर आफताब हुसैन ने सदारत की। इस दौरान मुनब्बर हुसैन, जावेद हुसैन, काजिम हुसैन, अंबार अली, सलीम हैदर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर पुलिस तैनात रही। शहर कोतवाल व मऊदरवाजा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *