थाने से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, आधा दर्जन घायल

गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम
घायल के परिजनों ने पुलिस ने आरोपियों से सांठगांठ करने का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। घायल के परिजनों ने पुलिस पर दबंगों से रुपये लेकर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा के ग्राम नक्कारिचियान निवासी शाइना पत्नी फरियाद ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि २९ जुलाई ४:३० बजे मेरे मोहल्ले के पोदन पुत्र कल्लू घर के सामने लगे हैंडपंप पर खड़े होकर भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। जब मेरे पति फरियाद ने गाली-गलौज देने से मना किया तो पोदन, जाविर, वारसी, सुहेल पुत्र वारसी, जाहिद, एहसान, पप्पू अपने हाथों में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आये और मेरे पति को मारने पीटने लगे। मैं व पुत्र मोहसीन, अतीक व नाती साहिल, नाजिम बचाने आये तो उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों से हम लोगों को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मेरे पुत्र मोहसीन के गले में पड़ी सोने की चैन कहीं गिर गयी। वहीं पीडि़ता का आरोप है कि घटना से कुछ दूरी पर ही थाना है, पर कोई पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा। पीडि़ता ने पुलिस पर दबंगों से रुपये लेकर सांठगांठ कर लेने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *