पीडि़ता ने गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर कर पुलिस को दी तहरीर
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर लाखों की नगदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर कर पुलिस को तहरीर दी।थाना क्षेत्र के ग्राम राजेपुर सराय मैदा निवासी भैया लाल पुत्र राम चरण की पत्नी ने थाने में शिकायत कर बताया कि वह परिवार के लोगों के साथ छत पर सो रही थी, तभी अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस गये और बक्से में रखे ७० रुपये की नगदी तथा अलमारी तोडक़र उसमें रखी १५ हजार की नगदी निकाल ली। वहीं चोरों ने पर्स से एक हजार की नगदी व एक मांग वेदा, एक नथनी, एक मंगलसूत्र माला, सोने की अंगूठी, झाले, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ा तोडिय़ा आदि घरेलू सामान चोरी कर ले गये। चोर कुल ढाई लाख की चोरी कर ले गये है। पीडि़ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीडि़ता ने गांव के कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया।
