तमंचा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत एक युवक को तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रविवार को शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, उपनिरीक्षक विशेष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम संजय राजपूत पुत्र खुशीराम निवासी प्रहलादपुर बताया। तलाशी में उसके पास से एक ३१५ बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *