
फिर रवीश द्विवेदी अध्यक्ष व महामंत्री पंकज अग्रवाल चुने गये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम लीला परिषद की सम्पन्न हुई बैठक में रात्रि कालीन रामलीला का मंचन बाहरी कलाकारों से कराये जाने का निर्णय लिया गया। ैबैठक में सर्वसम्मति से रवीश द्विवेदी को अध्यक्ष तथा पंकज अग्रवाल को पुन: महामंत्री चुना गया।
परिषद की रविवार को सम्पन्न हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने कहा कि रात्रि कालीन रामलीला मंचन हेतु बाहर से पार्टी को बुलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि परिषद के पास एक ही रथ है। दूसरे रथ की आवश्यकता को देखते हुए पदाधिकारी नये रथ का निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने गमा देवी मंदिर में रथशाला निर्माण कराये जाने की आवश्यकता व्यक्त की। अध्यक्ष के प्रस्ताव पर राजीव बाजपेयी तथा नरायन त्रिवेदी उर्फ टल्ल मास्टर ने ११-११ हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की। रात्रि कालीन रामलीला का मंचन इस बार झांकियों के साथ किया जायेगा। बैठक में रामलीला के आयोजन से संबंधित पूर्व उपसमितियों को भंग करने की भी घोषणा की गई तथा कहा गया कि उप समितियों में जो लोग स्वेच्छा से रहना चाहते है वह अपना नाम १५ अगस्त को गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ में होने वाली बैठक में लिखवा दें। बैठक में अरविन्द बाजपेई, मुन्नालाल वाष्र्णेय, चमन टंडन, हाजी अल्लादीन, दिनेश तिवारी, श्यामवीर सिंह, पंकज प्रकाश, अवध दीक्षित, सोनू मिश्रा, पप्पू फोरमैन, गिरीश बाथम, कृष्ण कुमार पाण्डेय, निशीत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
