पुरुषोत्तम मास में हनुमान मंदिर पर कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रेलवे रोड बालाजी मंदिर निकट (सरस्वती भवन) पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। सुबह प्रात: काल भगवान आशुतोष एवं बालाजी का पूजन एवं मंगला आरती मंदिर के पुजारी अनिल त्रिवेदी ने की। उसके बाद कन्या भोज हुआ। बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी अनिल त्रिवेदी ने बताया पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु की आराधना का समय होता है। इस मास में जो व्यक्ति दान पुण्य कार्य करता है उसे वैकुंठधाम प्राप्त होता है। इस मास में प्रत्येक प्राणी को दान पुण्य यज्ञ करना चाहिए।
यही ईश्वर भक्ति एवं मानव की सच्ची सेवा है। इस अवसर पर महाप्रसाद की व्यवस्था महेंद्र भदौरिया, आलोक मिश्रा, कल्लू दीक्षित, पिंकू वर्मा, आशीष वर्मा, गोपाल सिंह, दीपक, अनुराग पाण्डेय, अंशुल शुक्ला, सोवित अग्रवाल, नरेंद्र बाथम, विक्रांत गुप्ता, बब्लू वकील, अंश मिश्रा, पारस पांडेय आदि लोग रहे। भंडारे में शीतल जल की व्यवस्था फर्रुखाबाद नगर विकास मंच के संयोजक मोहन अग्रवाल द्वारा की गई। भंडारा देर शाम तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *