
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का सरदार तोषित प्रीत सिंह ने लखनऊ पहुंचकर स्वागत किया।
समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के बनने पर जनपद के नेताओं ने लखनऊ पहुंचकर बुकें देकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निर्वतमान राष्ट्रीय सचिव सरदार तोषितप्रीत सिंह, निवर्तमान यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शशांक सक्सेना व सौरभ कटियार भी उनके साथ मौजूद रहे। सभी ने सिद्धार्थ सिंह को बधाई देते हुए बुकें भेंट की और माला पहनाकर स्वागत किया।
