समृद्धि न्यूज । उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों को जल्द ही बड़ी सौगात मिलेगी. शिक्षा मित्रों का मानदेय 12,500 रुपये हो जाएगा. अभी यह 10 हजार रुपये है. इस तरह मानदेय में 2500 रुपये की वृद्धि होगी. बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर इस पर सहमति बन गई है. यदि सबकुछ ठीक रहा तो अनुपूरक बजट में इससे जुड़ा प्रावधान किया जाएगा. प्रदेश की परिषदीय स्कूलों में 1.48 लाख शिक्षा मित्र कार्यरत हैं.
