
प्रतिबंधित आक्सीटासिन इंजेक्शन की 44 यूनिट की सील
दवा व्यवसायी शुड्ल-एच दवाओं का अलग से रखे रिकार्ड: रजत पाण्डेय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवांगतुक औषधिक निरीक्षक रजत कुमार पाण्डेय ने चार्ज संभालते ही मंगलवार को गंगा मेडिकल स्टोर ताजपुर मोहम्मदाबाद का औचक निरीक्षण किया। जिसमें ४४ यूनिट प्रतिबंधित आक्सीटांसिन इंजेक्शन प्राप्त हुए, जिसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर ने सहायक आयुक्त औषधि दिनेश तिवारी को भेज दी है। उन्होंने बताया कि औषधि नियमावली १९४० के तहत नियमानुसार प्राप्त प्रतिबंधित दवा को चार भागों में बांटकर नमूना सील कर दिया गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर रजत पाण्डेय ने बताया कि छापे में मिले प्रतिबंधित इंजेक्शनों की अनुमानित कीमत पांच हजार रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक अन्य औषधि का भी नमूना भरकर राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद फर्म मालिक प्रमोद कुमार पाल पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। औषधि निरीक्षक ने जनपद के सभी दवा व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वह शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कतई न करें तथा शुड्ल-एच दवाओं का अलग से रिकार्ड रखे। इसके अलावा दवाओं की खरीद बिल व बिक्री का रिकार्ड रखे। उन्होंने दवा व्यवसायियों को आगाह किया है कि वह अनाधिकृत (हॉकर) से दवा की खरीद न करें, ऐसे लोग नकली दवा बेंचते है।
