पुलिस ने आधा दर्जन वारंटियों को दबोचा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से चेकिंग अभियान के दौरान आधा दर्जन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आईटीआई चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह व पांचाल घाट चौकी प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने अपने हमराहों के साथ चेकिंग अभियान चलाकर वारंटी नन्हे लाल पुत्र रामदास निवासी अमेठी जदीद, अरविन्द पुत्र रामदास निवासी अमेठी जदीद, सूरज पुत्र रघुवीर निवासी चांदपुर, रघुवीर पुत्र हुकुम सिंह निवासी चांदपुर, लाला उर्फ शुभम पुत्र राजवीर निवासी अमेठी कोहना, अवधेश पुत्र रामकिशन निवासी श्याम नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *