कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम दरौरा निवासी मोहित सिंह पुत्र अशोक सिंह ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कहा कि मेरे पड़ोसी ऋषी पुत्र तुकवान एव उनके पुत्र अजय प्रताप सिंह, हरिहर प्रताप, नारायण प्रताप पुत्रगण ऋषी सिंह निवासी दरौरा उपरोक्त सभी लोग बेवजह मुझसे व मेरे परिवार से रंजिश मानते हैं। रविवार को ऋषी कुमार, राजन उर्फ नारायण गली में अपनी भैंस बांधकर नहला रहे थे। उनका यह रोज का क्रम है। जिससे आने जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीते दिन बी वह अपनी भैंस को नहला रहे थे। जिससे गंदा पानी मेरे दरवाजा पर भर गया। ऐसा करने से जब मना किया, तो उपरोक्त लोग मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। कुछ लोगों के समझाने पर मैं शांत हो गया। इसी बात की रंजिश को लेकर रिषी सिहं देर रात में अपने दो लडक़े हरीहर, प्रताप एवं अभय प्रताप जो बाहर नौकरी करते हैं उनको बुलाकर योजना बनाकर बीते दिन रात करीब ९.३० बजे मेरे घर में घुस आये। हरीहर के हाथ में लोहे की राड थी और अभय के हाथ में लाठी थी एवं नारायण उर्फ राजन के हाथ में चाकू था।
राजन ने चाकू से वार किया। जिससे मेरे पिताजी अशोक के आंख के नीचे चोट आयी। जब उन्हें बचाने गया, तो हरीहर व प्रताप ने लोहे की राड से वार किया। जिससे उनका हाथ लहूलुहान हो गया। जब मैं अंदर भागा, तो उपरोक्त सभी लोग अंदर आ गया और एक राय होकर मारापीटा। जिससे मेरे कान का पर्दा फाट गया। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के मनोज कुमार, आशुतोष सिंह, राघवेंद्र पाल सिंह आ गये। उनके चिल्लाने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
