भाकियू ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ग्रीन फील्ड कॉरीडोर एक्सप्रेस-वे नोएडा से कानपुर तक फर्रुखाबाद होते हुए निकलना था। जिसका सर्वे हो चुका था। जनपद के नेताओं के ढुलमुल रवैये के चलते पड़ोसी जनपद एक्सप्रेस-वे चला गया। इससे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट में आक्रोष है। मंगलवार को एक्सप्रेस-वे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की है कि पहले गंगा एक्सप्रेस-वे छीना गया, जबकि गंगा फर्रुखाबाद जनपद में बहती है। लिंक देने का मुख्यमंत्री ने वादा किया था। आज तक वादे के अनुसार कट देने का सर्वे भी नहीं हुआ और न ही डीपीआर बनी। ऐसे में भाजपा के नेता कभी भी जनता को धोखा दे सकते है। जनपद में एक सांसद, चार विधायक व एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का होने के बाद भी जनपद के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। यह फर्रुखाबाद की जनता का अपमान है। जैसे विपक्षियों का सुफड़ा साफ हुआ था। आने वाले समय में यही कहर भाजपा पर बरपेगा। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को फर्रुखाबाद से निकाला जाये। जिससे किसान, आम जनता यहां की लाभांवित हो सके। जिससे शिक्षा व्यापार एवं विकास सुरक्षित रह सके। गंगा एक्सप्रेस-वे नहीं मिला यहां की जनता को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से आस थी, वह भी जाता दिख रहा है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष, राजेश दीक्षित बबलू, नरेन्द्र सोमवंशी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *