पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक व कर्मचारियों ने आंदोलन के लिए भरी हुंकार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच की बैठक का आयोजन शहीद लेफ्टिनेंट कौशलेंद्र सिंह हॉस्पिटल फतेहगढ़ में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री और संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भूपेश पाठक द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न कर्मचारी संगठनों सहित जूनियर हाईस्कूल शिक्षक के जिला अध्यक्ष अभिनेश मिश्र, मनोज कुमार, सुबोध तिवारी, चक्रपाल सिंह, पूनम सिंह सहित कई शिक्षिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आगामी 5 अगस्त को जनपद में आ रही पुरानी पेंशन बहाली रथयात्रा को सफल बनाना है। जिसमें सभी संगठनों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में युवा कर्मचारियों और शिक्षकों के प्रतिभाग के लिए प्रेरित कर जिम्मेदारियां निर्धारित की गर्इं। भूपेश पाठक ने कहा पुरानी पेंशन बहाली के अलावा सरकार का अन्य कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं। उसके बाद आंदोलन के अग्रिम चरण में आगामी 10 अगस्त को दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल संसद घेराव रैली हेतु अधिक से अधिक संख्या में नवयुवक शिक्षक कर्मचारियों से साथ चलने हेतु आह्वान किया गया। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी शिक्षक, कर्मचारियों का साथ अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *