शमशाबाद (सं.)। महिला की अनुपस्थिति में घर का ताला तोडक़र सौतन घरेलू सामान लोडर में भरकर चंपत हो गयी। पीडि़त महिला ने थाना पुलिस को सौतन व पति के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला घटियापुर निवासी मेहनाज फातिमा उर्फ बबली ने अपने पति अशफाक तथा सौतन नेहा के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी अशफाक से १८ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। जिससे तीन पुत्रियां तथा दो पुत्र हैं। आरोप है 6 वर्ष पूर्व अशफाक दूसरी महिला को घर ले आया। जिसका मायका रेल बाजार कानपुर में, जबकि ससुराल अलीगढ़ में है। वह चार बच्चों की मां है। वह पति के साथ रह रही थी। बाद में मेरे पति के साथ कानपुर मायके चली गई। नेहा के मायके में उसके पति का जबरदस्त उत्पीडऩ किया गया। जिससे वह कर्जदार हो गया। पति के नेहा के साथ जाने के बाद वह अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए अपने मायके चली गई। इसी दौरान आरोपी महिला अपने मायके पक्ष के भाइयों, महिलाओ तथा अन्य लोगों के साथ घर आ धमकी तथा कमरे के दरवाजे का ताला तोडक़र अंदर रखा सारा सामान लोडर से ले गई। पीडि़त महिला के अनुसार आरोपी महिला द्वारा सोने की झुमकी, सोने का टीका, सोने का नेकलेस, चांदी की तोडिय़ां, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर, घरेलू सामान लोडर से ले गयी। घटना की जानकारी ससुरालपक्ष के लोगो द्वारा दी गइ। जिस पर वह मायके घटियापुर पहुंची, तो घर का ताला टूटा हुआ था। पीडि़त महिला ने आरोपी पति तथा सौतन नेहा के खिलाफ शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
