
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था अभिव्यंजना के तत्वावधान में कथा सम्राट मुन्शी प्रेमचंद एवं राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि एसीएमओ रंजन गौतम ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का व्यक्तित्व जितना सरल था उनका कत्र्तव्य उतना ही महान। हिन्दी के लिये उनका संघर्ष नमनीय है। महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने आज के बच्चों को पुराने सहित को पढऩे और अपने जीवन में उतारने की सीख दी। डॉक्टर राजकुमार सिंह ने राजर्षि टंडन के जीवन पर विस्तृत चर्चा की। डॉ0 रजनी सरीर ने हिंदी के उत्थान के लिए सभी को आगे आने की बात कही। कार्यक्रम संयोजक निमिष टंडन एवं सहसंयोजक वैभव सोमवंशी रहे। अंत में आभार समन्वयक भूपेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, जवाहर सिंह गंगवार, संजय गर्ग, संतोष पांडे, राम मुरारी शुक्ला, प्रीति तिवारी, निहारिका पटेल, आलोक राजराजा, आनंद भदौरिया, हरभान सिंह, यशवंत सिंह, अमित सक्सेना, अरविंद दीक्षित, दिलीप कश्यप, विशाल श्रीवास्तव, रामअवतार शर्मा इंदु, बृज किशोर सिंह किशोर, महेश पाल सिंह उपकारी आदि मौजूद रहे।
