अनुपम दुबे सहित 4 लोगों के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज

फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज़। अनुपम दुबे पर चल रहे 302 के मामले मैं मुख्य गवाह का फर्जी शपथ पत्र न्यायालय पहुंचाने के मामले में कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ ने हत्या के मामले में निरूद्ध टॉप टेन अपराधी अनुपम दुबे वाह शिशु चौधरी उर्फ बालकिशन नोटरी अधिवक्ता व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है ठेकेदार हत्या के मामले में जेल में निरूद्ध अनुपम दुबे के विरुद्ध 302 के मामले में मुख्य गवाह जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज समधन निवासी इदरीश पुत्र अब्दुल अजीज ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में दर्शाया उसके नाम से किसी व्यक्ति ने फर्जी हलफनामा बनवा कर डाक द्वारा न्यायालय को भेजा उस शपथ पत्र में ना मेरे हस्ताक्षर हैं और ना मैंने ऐसा कोई शपथ पत्र दिया प्रार्थना पत्र की जांच पड़ताल के दौरान कोतवाली प्रभारी फतेहगढ़ सचिन सिंह ने पाया कि 302 के मुकदमे में लाभ पहुंचाने के उद्देश्य अनुपम दुबे शिशु चौधरी ।प्रयागराज के नोटरी अधिवक्ता आरबी सिंह व अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया मुकदमे की जांच कमलेश कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *