फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एल्डर्स कमेटी ने बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव परिया को पत्र के माध्यम से 10 वर्षो का आय व व्यय का ब्योराा मांगा है।
एल्डर्स कमेटी ने संजीव पारिया पुत्र स्व0 जदुनाथ निवासी बंगला नम्बर 10 कैंट फतेहगढ़ को पत्र भेजकर डिबार से पूर्व का आय व्यय का ब्योरा मांगा है। जब से बार एसोसिएशन के प्रथम बार सचिव पद पर नियुक्त हुए थे तब से लेकर 16 जुलाई 2023 को डिबार होने से पूर्व का अपने कार्यकाल का आय व्यय के हिसाब-किताब का ब्योरा न तो सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया और न ही बार काउंसिल उ0प्र0 प्रयागराज के निर्देश/आदेश के बावजूद भी आपके द्वारा विगत वर्षों में न ही ऑडिट कराया गया। सदस्यों द्वारा कई बार लिखित पत्र प्रेषित किये गये। किन्तु फिर भी आपके द्वारा आय व्यय का ब्यौरा व ऑडिट संबंधी कोई संतोषजनक जबाव सदन में प्रस्तुत नहीं किया गया। यह अत्यंत खेदजनक है और बार एसोसिएशन फतेहगढ़ की गरिमा व मॉडल बॉयलाज का उल्लंघन है। एल्डर्स कमेटी बार एसोसिएशन के द्वारा पूर्व में कई बार अपेक्षा की गई थी कि बार एसोसिएशन फतेहगढ़ का खाता व आय व्यय का ब्यौरा यदि ऑडिट कराया गया है तो उसका प्रमाण तथा खाते के संचालन का ब्यौरा उपलब्ध कराये, लेकिन उसके बाद भी आपने शिथिलता बरती और टाल-मटोल कर कोई ब्यौरा आज तक उपलब्ध नहीं कराया। पत्र प्राप्ती के एक सप्ताह के अंदर खाता किस बैंक/पोस्ट ऑफिस में है का सम्र्पूण ब्यौरा डिबार आदेश तक का आय व्यय का लेखा जोखा तत्काल प्रभाव से एल्डर्स कमेटी को उपलब्ध कराये।
