भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारी उच्चाधिकारियों के है चहेते
पेशकार 1998 से एक ही स्थान पर विराजमान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उप जिलाधिकारी तहसील कायमगंज द्वारा एक ही कानूनों का 1 वर्ष में 4 बार स्थानांतरण किया गया जबकि दशकों से भ्रष्टाचार की चासनी में सने कानून गो लेखपाल एक ही पटल पर लम्बे समय से जमे हुए है, लेकिन उनका स्थानांतरण इसलिए नहीं होता कि वह खाऊ कमाऊ नीति में संलिप्त है।
जानकारी के अनुसार तहसील कायमगंज के उप जिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा के द्वारा 31 जुलाई को 6 लेखपाल व कानूनगो की तैनाती में फेरबदल किया गया। जिसमें इंद्र कुमार यादव को मंजना के अचरा तकीपुर, हरमुख सिंह यादव को खारबंदी शमशाबाद, विजयपाल को भटासा, रमेंद्र लाल को कटिया अतिरिक्त में कंपिल, अवनीश लेखपाल को भटासा का राजस्व निरीक्षक वीरपुर तथा राजेश कुमार को भटासा से रजि0 कानूनगो कार्यालय अतिरिक्त नायब तहसीलदार कंपिल कार्यालय के पेशकार पद पर स्थानांतरण किया गया। बताते चलें कि रजि0 कानूनगो राजेश कुमार को एक ही वर्ष में चौथी बार स्थानांतरण किया गया। वहीं तहसील कायमगंज में उच्चाधिकारियों से सांठगांठ रखने वाले कई लेखपाल व कानूनगो वर्षों से एक ही पटल पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो पेशकार सर्वेश सिंह वर्ष 1998 से एक ही पटल पर काम कर रहे। वहीं राजसिंह लेखपाल भी लम्बे समय से एक ही पटल पर तैनात है। उनकी उच्चाधिकारियों से आर्थिक व राजनैतिक पहुंच इतनी है कि कोई भी अधिकारी उनका स्थानांतरण करने के लिए साहस नहीं जुटा पा रहे। दशकों से एक ही पटल पर डटे लेखपाल व कानूनगो भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे है और इसी के चलते अधिकारियों की गोद में खेल रहे है।
