समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की 50 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सैनिक प्रकोष्ठ निभायेगा अह्म भूमिका: कृष्णकांत यादव……………………

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के कार्यालय आवास विकास पर सैनिक प्रकोष्ठ की जिला कमेटी घोषित की गयी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव की अध्यक्षता में सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के.के. यादव ने ३१ सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित की। साथ ही चार विधानसभा अध्यक्ष व नौ नगर अध्यक्ष बनाये हैं। आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि अधिकांश प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा स्तर पर बूथ कमेटी का काम पूर्ण होने को आ गया है। ऐसे में सभी नेता, कार्यकर्ता, पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभायें। जिला महासचिव इलियास मंसूरी व पुष्पेंद्र यादव मौजूद रहे। हरसिंहपुर गोवा निवासी पूर्व सैनिक के.के. यादव ने जिलाध्यक्ष के अनुमोदन पर सैनिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें जिला उपाध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, सर्वेश यादव, सुशील कुमार, सर्वेश कुमार, बृजेश कुमार, कश्मीर सिंह को बनाया है महासचिव की जिम्मेदारी अमित कुमार को सौंपी। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बनाये गये। जिला सचिव मदन पाल, हरीश यादव, वीरपाल, राकेश कुमार, देवेंद्र सिंह, श्याम सिंह, रामनाथ सिंह, रामदास, शंभू दयाल, इश्तखार हुसैन, प्रदीप वर्मा, सतेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, हरी सिंह, हेत सिंह को बनाया गया है। कार्यकारिणी में सदस्य मो0 फिरोज, दिनेश यादव, गोपाल राजपूत, सुनील कुमार, संतोष यादव, रामरतन राजपूत को जिम्मेदारी दी गयी है। संरक्षक कमेटी में सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष बेचेलाल यादव, छोटे सिंह यादव, राम विलास यादव, रामाधार यादव, दशरथ सिंह, रघुवीर सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है।
सैनिक प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष घोषित
समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव, कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष रामपाल सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष यशवीर सिंह विश्नोई तथा भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष हरमोहन सिंह को बनाया गया है।
नगर अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के कम्पिल नगर अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, कायमगंज नगर अध्यक्ष आलोक यादव, शमशाबाद नगर अध्यक्ष योगेंद्र पाल, फर्रुखाबाद नगर अध्यक्ष बलवीर सिंह, कमालगंज नगर अध्यक्ष बिजेंद्र पाल, नवाबगंज नगर अध्यक्ष विमल सिंह यादव, मोहम्मदाबाद नगर अध्यक्ष जगवेंद्र सिंह, खिमसेपुर नगर अध्यक्ष सुनील वाल्मीकि, संकिसा नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह को के.के. यादव ने जिम्मदेारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *