काशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मा0 काशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में जनपद स्तरीय वाद-विवाद पोस्टर, अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्रपाल सिंह रहे और प्रतियोगितायों के निर्णायक मण्डल में भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 रमन एवं एन0ए0के0पी0 महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ0 पारूल मिश्रा और राजकीय इण्टर कॉलेज की सेवानिवृत्त अध्यापिका अंशुइया दीक्षित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शालिनी ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल और महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक तथा इंटर कॉलेज से आए हुए प्राध्यापकों के साथ किया। स्वागत कार्यक्रम के उपरान्त प्रतियोगिताओं का आरंभ किया गया। प्रथम प्रतियोगिता वाद विवाद विषय डिजिटल साक्षरता समाज के लिए वरदान या अभिशाप। प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 सुंदरलाल ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रस्तोगी इंटर कॉलेज के छात्र वैभव और सक्षम, द्वितीय स्थान सिटी गल्र्स कॉलेज की छात्रा अंशिका और इंशा तथा तृतीय स्थान मदन मोहन कनोडिया इंटर कॉलेज की छात्रा कृति और दीक्षा को प्राप्त हुआ। दूसरी प्रतियोगिता अंत्याक्षरी आयोजित की गई। जिसका संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 प्रियांशु गुप्ता ने किया। इसमें प्रथम स्थान सिटी गल्र्स कॉलेज की छात्रा शिवानी और हुरिया को प्राप्त हुआ तथा द्वितीय स्थान एन0ए0के0पी0 इंटर कॉलेज की छात्राओं काशवी और अनन्या को प्राप्त हुआ तथा तृतीय स्थान रस्तोगी इंटर कॉलेज के ध्रुप और रिशु को प्राप्त हुआ। इसी क्रम में सडक़ सुरक्षा विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर अमित कुमार ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा अनुष्का, द्वितीय पुरस्कार भी राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा नाजरीन को प्राप्त हुआ पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान कनोडिया इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी कुशवाहा को प्राप्त हुआ। छात्राओं का उत्साहवर्धन डीआईओएस ने किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शालिनी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक कर्मचारी और छात्र छात्राओं ने अपना पूर्ण सहयोग और समय देकर इस प्रतियोगिता को रोचक और ज्ञानवर्धक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *