पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 05अगस्त को जनपद में आयेगी रथयात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 05 अगस्त को आने वाली रथयात्रा की तैयारी में शिक्षक व कर्मचारी लगे हैं। उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेश प्रकाश पाठक ने राजेपुर ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों में जनसंपर्क कर भीड़ जुटाने की अपील की है। 05 अगस्त को आने वाली पेंशन बहाली रथयात्रा का समापन फतेहगढ़ स्थित पी.डी. महिला कालेज में होगा। कार्यक्रम में भीड़ ु जुटाने के लिए बुधवार को राजेपुर ब्लाक के ग्राम गांधी, महमदपुर, बदनपुर, दारापुर पट्टी, सलेमपुर, जिठौली आदि विद्यालयों में पहुंचकर जनसंपर्क कर रणनीति बनायी। भूपेश पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघ संघर्षरत है। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में 05 अगस्त को दोपहर २ बजे फतेहगढ़ पी.डी. महिला में रथयात्रा का समापन होगा व सभा होगी। उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं है। साथ ही 10 अगस्त को दिल्ली में विशेष शंखनाद के साथ संसद घेराव रैली होगी। जिसमें नव युवक, शिक्षक, कर्मचारी व विभिन्न विभागों में कार्यरत लोग पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में बढ़-चढक़र भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *