
डीएम ने मामले को संज्ञान में लेकर सीओ को दिये जांच के आदेश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुत्र का अपहरण कर उसे मारकर उसकी लाश गायब कर देने का पीडि़त माता-पिता ने पुत्रवधू व ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी।
जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के मोहल्ला जटवारा कदीम सुनार वाली गली निवासी मनोहरलाल वर्मा पुत्र आनंद वर्मा ने डीएम को दिए गये शिकायती पत्र में दर्शाया कि मेरा पुत्र रिंकू 9 जुलाई को सुबह 10बजे यह कहकर गया था कि मैं अपने मामा के घर खल्ला थाना मंगलपुर कानपुर जा रहा हूं। रिन्कू ने 5:15 पर अपनी बहन को फोन कर कहा कि मैं कल्याणपुर में हूं और टेंपों नहीं मिल रहा है। मामा से कह दो बुला ले जाये। तब मैंने मुनीशापुर विशाल से बात की तो विशाल ने कहा कि मैंने बहुत तलाश किया पर रिन्कू नहीं मिला। शक होने पर मैं कल्याणपुर तक गया और अपने पुत्र का पता लगाया, लेकिन कोई पता नहीं चला। ११ जुलाई को शहर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर गुमशुदी दर्ज कर ली थी। पीडि़त ने दर्शाया कि मेरी पुत्रवधू सिया वर्मा ने मेरे पुत्र रिंकू को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी थी और कहा था कि धीरे-धीरे तेरे पूरे परिवार को खत्म करवा दूंगी। हम लोगों को शक है कि मेरी पुत्रवधु सिया वर्मा ने अपने पिता पम्मी वर्मा, भाई निक्की वर्मा, मां ममता वर्मा के साथ मिलकर मेरे पुत्र का अपहरण कर हत्या कर शव गायब कर दिया है। पीडि़त ने उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी को जांच के आदेश दिये है।
