


मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। चार बच्चे परिजनों के बिना जानकारी के कहीं लापता हो गये। खोजबीन करने पर जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव माडल शंकरपुर निवासी शिवकुमार ने अपने पुत्र रीतेश उर्फ सुदामा 15 वर्ष की गुमशुदी दर्ज करायी है। जिसमें दर्शाया कि 2 अगस्त की सुबह 7 बजे मेरा पुत्र रीतेश उर्फ सुदामा घर से स्कूल शक्ति सैनिक मौधा की कहकर गया था। जो स्कूल तक नहीं पहुंचा। जब शाम तक पुत्र घर वापस नहीं आया तो काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। वहीं मोहम्मदाबाद के ग्राम ईशेपुर निवासी अभय प्रताप सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह ने थाने में दी तहरीर में दर्शाया कि दो अगस्त दिन में 3 बजे मेरा भाई अनुज उर्फ रामजी उम्र 14 वर्ष व गांव के शिवम उर्फ रोहम पुत्र हनुमान सिंह उम्र 13 वर्ष व नकुल पुत्र राजू उम्र 14 वर्ष जो घर से बिना बताये कहीं चले गये। काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदी दर्ज कर ली है।
