नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। संपत्ति के लालच में अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी पर हत्या कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए पति ने नवाबगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की।
थाना नवाबगंज के मेन मार्केट निवासी शकील अहमद पुत्र स्वर्गीय अशफाक अली ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि उसका विवाह वर्ष 2004 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार अनुसार गुलफ्सा बेगम निवासी कटरा बू अली खां फर्रुखाबाद के साथ हुआ है। जब से मेरा विवाह हुआ है वह मुझे प्रताडि़त करती आ रही है। समाज व परिवार की इज्जत के खातिर बर्दाश्त करता रहा। उसने मेरे मां-बाप की कभी सेवा नहीं की। मेरी चार बहने हैं जिन्होंने मेरे मां-बाप की सेवा की। मेरी पत्नी की नजर मेरी संपत्ति पर है, जिसे वह हड़पना चाहती है। वर्ष 2014 में भी पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था, तब वह 1 वर्ष तक शांत रही। उसके बाद उसने फिर तांडव शुरू कर दिया। इस समय वह अपने मायके फर्रुखाबाद में रुकी हुई है। 3 अगस्त को वह नवाबगंज थाने आई थी। उसके साथ तीन अज्ञात व्यक्ति भी थे। उसने चौराहे पर मेरे परिवार के लोगों को चौराहे पर बुलाया, जिनसे मेरा कोई संपर्क नहीं है। आशिफ अली उर्फ पिंटू पुत्र शराफत अली, राजिद अली उर्फ बबलू पुत्र राशिद अली उर्फ पप्पू, मेरी पत्नी का भांजा अशरफ अली उर्फ जीशान व 3-4 अज्ञात लोग इन सभी के साथ मिलकर वह मेरी हत्या करवाना चाहती है। मेरे कोई संतान ना होने के चलते मैं अपनी चारों बहनों को अपनी संपत्ति बराबर देना चाहता हूं, लेकिन मेरी पत्नी की नजर मेरी संपत्ति पर है जिसे बेचकर वह हड़पना चाहती है। पीडि़त ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी।
