सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र को जयंती पर किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की ९१वीं जयंती पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी के साथ मनायी गयी। विचार गोष्ठी पर सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष सहित सभी नेताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल ने कहा कि उन्होंने सर्व समाज को जोड़ा और समाजवादी विचाराधारा को जीवंत किया। वह गरीबों के मसीहा रहे। डॉ0 लोहिया के साथ उन्होंने काम किया और मुलायम सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी मिशाल कायम की। मनोज मिश्रा ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र ने हमेशा सिखाया कि अपने दृढ़ संकल्प पर हमेशा अडिग रहो। जिला उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी की धरोहर हैं। मीडिया सेल के प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र हमेशा गरीबों के हक की बात करते थे। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा की कार्यकर्ताओं को घरों से निकलना पड़ेगा और जनता के बीच जाना पड़ेगा। संचालन पुष्पेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर अर्वेश चतुर्वेदी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के.के. यादव, बेचेलाल यादव, युनुस अंसारी, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना, जिला कार्यकारिणी सदस्य देव सिंह यादव, राहुल तिवारी, सुधीर सिंह, अजय पाल सिंह, विकास गंगवार, विनय कुमार, आदेश यादव, अनुराग यादव, मुजीबुल हसन, चंद्रेश राजपूत, सुरेंद्र यादव, अरुण कठेरिया, विशाल यादव, सतेंद्र यादव, पंकज यादव, अंकित यादव, रमेश यादव, मो0 फैजान, शिवम यादव, आर.एन. यादव, रजनेश कुमार, राजेंद्र मिश्रा, सुधीर यादव, धर्मेंद्र यादव, अनिल कुमार, छविराम यादव, नरेंद्र यादव, संजय यादव, बंटी यादव, बृजपाल कठेरिया, प्यारे मियां, निजाम अंसारी, रवी यादव, राहुल यादव, अमन चतुर्वेदी, अश्वनी यादव, तस्लीम खान, मशरुर खां, रवी यादव, नीलम सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *