शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे बाइक सवार के ऊपर स्ट्रीट लाइट का पोल गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि साथी घायल हो गया। उधर मौत की सूचना पर रिस्तेदारों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। जानकारी के अनुसार सरजू पुत्र मि_ू निवासी खिरिया थाना अलीगंज जनपद एटा तथा रिश्तेदार अनिल कुमार पुत्र रामनाथ निवासी ग्राम घमुइया रसूलपुर थाना नवाबगंज ढाईघाट शमसाबाद मार्ग पर उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गये जब वह किसी रिश्तेदार की मौत पर ढाईघाट शमशाबाद गया थे। गंगा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। उसके उपरांत सरजू बाइक द्वारा साथी अनिल कुमार के साथ वापस लौट रहा था। ढाईघाट शमशाबाद मार्ग पर ग्राम बिरिया डाडा पुलिया के निकट गुजरते समय अचानक नगर पंचायत शमसाबाद की ओर से लगाया गया एक स्ट्रीट लाइट का पोल टूटकर ऊपर जा गिरा। इस दुर्घटना में बाइक सवार साथी सहित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर युवक को देखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूद लोगों से काफी देर तक जद्दोजहद होती रही। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था चिकित्सक जीवित को मृत बताकर अंदर चले गये। तब तक अन्य लोग भी आ गये। करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। बाद में स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी बात माननी पड़ी और जब चेक किया, तो युवक को चेक किया, तो वह जीवित था, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। परिजनों का आरोप था अगर अस्पताल कर्मियों द्वारा गंभीर युवक को भर्ती कर जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध करा दी जातीं तो शायद जान बच सकती थी। परिजनों द्वारा चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा था। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे तथा घटना की जांच की।
