विपिन हत्याकांड में कई बिन्दुओं से जांच कर रही पुलिस

नवाबगंज (सं.)। बीती शाम नगला निजाम निवासी विपिन उर्फ अल्केश की हत्या के मामले में पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच कर कार्यवाही तेज कर दी है। बताते चलें कल बीती शाम विपिन उर्फ अल्केश पुत्र सुनील कुमार उम्र 24 वर्ष के सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसका विपिन अपने ताऊ डिप्टी सिंह के मकान के पीछे खेत में पेशाब करने गया था। फायर की आवाज सुनकर लोग खेतों की तरफ दौड़े, तो पता चला विपिन उर्फ अल्केश का शव खेत में पड़ा हुआ था। गोली सर को पार करती हुई निकल गई। जिसको लेकर बीती शाम पुलिस के आला अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका था । थानाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया आत्महत्या को लेकर भी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच की जा रही है। साथ ही मोबाइल के डाटा को निकालकर संदिग्ध नंबरों को भी चेक किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग बिंदु पर भी पुलिस जांच क रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *