कंपिल (सं.)। चोरों ने महाविद्यालय के कार्यालय व कमरों का ताला तोड़कर उसमे रखा सामान व जरूरी कागजात चोरी कर लिए। पीडि़त ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया। नगर के कंपिल अलीगंज मार्ग पर स्थित एचएचए गुड लाइफ महाविद्यालय में चार दिन पूर्व चोर दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए।चोरों ने महाविद्यालय के कार्यालय व कमरों का ताला तोड़कर उसमे रखे समरसेविल की केविल व दो कैमरे एवं स्टेबलाइजर व जरूरी कागजात चोरी कर लिए। सुबह पहुंचे कोतवाली कायमगंज के गांव चिलौली निवासी कर्मचारी नाजिर अली ने सामान फैला देख मामले की सूचना प्रबंधक व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमे दो चोरों को कर्मचारी नाजिर अली ने पहचान लिया। कर्मचारी ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मामले की तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी।पुलिस ने शुक्रवार देर रात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाये।
