भाभी से दुष्कर्म करने वाले देवर को पुलिस ने भेजा जेल

कंपिल, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक माह पूर्व एसपी को दी तहरीर में बताया कि उसके देवर ने नहाते समय अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर वह दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने इसकी शिकायत ससुरालीजनों से की तो उन्होंने भी छेड़छाड़ व मारपीट कर दी। पीडि़ता ने देवरो पर दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपित गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *