तमंचा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद,समृद्धि न्यूज। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 315 बोर तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम विशाल गुप्ता उर्फ ढोलक पुत्र राजीव गुप्ता निवासी मोहल्ला जाफरी कोतवाली फतेहगढ़ बताया। तलाशी में उसके पास से 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *