प्रवक्ता प्रीती चतुर्वेदी को आयोग ने किया बहाल

शिक्षक नेताओं व समर्थकों ने जतायी खुशी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
विद्यालय प्रबंधक द्वारा विद्यालय की प्रवक्ता की सेवा समाप्ति के आदेश को उच्च माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के सचिव ने रद्द करते हुए मूल पद प्रवक्ता को बहाल कर दिया है।
स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के प्रबंधन समिति के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री द्वारा विद्यालय की प्रवक्ता पद पर कार्य प्रीति चतुर्वेदी की सेवा समाप्ति कर दी थी। इस संदर्भ में उच्च न्यायालय के उपरोक्त आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के सचिव ने सुनवाई की। विद्यालय प्रबंधन समिति स्वामी रामानंद बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ने बर्खास्त तमाम अरोप लगाए जो असत्य प्रतीत हुए। आयोग के सचिव ने प्रीति चतुर्वेदी प्रवक्ता की सेवा समाप्ति की कार्यवाही को आमान्य कर दिया। उनके मूल प्रवक्ता पद पर बहाल पुन: कर दिया है। आयोग द्वारा प्रवक्ता प्रीति चतुर्वेदी के पक्ष में आदेश करने पर उन्होंने कहा की सत्य की जीत हुई है, उनकी बहाली पर शिक्षक नेताओं व उनके शुभचिंतकों ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *