
प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की चिकित्सीय टीम करेंगी निगरानी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर बजरंगी जिम का शिक्षाविद्/समाजसेवी बाबू सिंह यादव दद्दू जी ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।
नेकपुर कलां एक कार शोरुम के निकट नवीन कृष्णवंशी द्वारा स्थापित की गई बजरंगी जिम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद्/समाजसेवी बाबू सिंह यादव दद्दू जी ने पहुंचकर फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिम के संचालक नवीन कृष्णवंशी ने उनका स्वागत किया और मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दद्दी जी ने कहा कि आज के समय में शरीर को फिट एवं स्वस्थ्य रखने के लिए जिम एक अच्छा माध्यम है। अपने समय के अनुसार लोग इसमें व्यायाम करके अपने शरीर को फिट रख सकेंगे। जिम के संचालक नवीन कृष्णवंशी ने बताया कि जिले में पहली जिम है जिसमें भोजन विज्ञान के माध्यम से इसमें आने वाले लोगों को स्वस्थ्य रखा जायेगा। जिम में सभी व्यायाम भोजन विज्ञान के माध्यम से कराये जायेंगे और इसके लिए चिकित्सकों की टीम रखी गई है। जिसमें आयुर्वेद, दंत, सर्जन, फिजीशियन की टीम रखी गई है जो बिना दवा के लोगों को कैसे स्वस्थ्य कराया जाये इसका प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर टेनिस स्पोर्ट एकेडमी के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह चौहान, राष्ट्रीय खिलाड़ी अंकित सिंह चौहान, मोनू यादव, आशीष कुमार, रयान दीक्षित, पलक दुबे, अभिनय दीक्षित, संकल्प अकादमी के संस्थापक आलोक, तत्कालीन जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव आदि मौजूद रहे। जिम के संचालक ने बताया कि चिकित्सीय टीम में डा0 राहुल, डा0 अरविन्द गुप्ता, डा0 शुभम यादव आदि के नाम शामिल है।
