स्वतंत्रता दिवस मनाने से मन में नई स्फूर्ति,आशा,उत्साह व देश भक्ति का संचार होता है-जिला जज।

जनपद न्यायालय परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया 76वां स्वतंत्रता दिवस।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।स्वतंन्त्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रातः आठ बजे दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रध्वज का ध्वजारोहण किया गया तथा उनके साथ वहां मौजूद न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव द्वारा सर्व प्रथम सभी को ‘स्वतंत्रता दिवस’ की बधाई दी गयी और फिर इसके बाद मौजूद लोगों को संबोधित किया गया।अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आज हम अपने महान भारत के 76वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए है। 15 अगस्त भारत के गर्व, सम्मान और सौभाग्य का दिवस है। 15 अगस्त 1947 को भारत देश ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ था और तभी से भारतवासी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाते है।उन्होंने बताया कि देश को आजाद करने के लिए बहुत से स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया।इनमें महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू,लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक,भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस ऐसे अनेक महान वीरों ने अपना बलिदान दिया है।इन वीरों को मेरा नमन है…उन्होंने कहा कि आज भी हमारे सैनिक मातृभूमि की रक्षा के लिए सीमा पर खड़े है।उन सभी को इस न्यायिक परिवार की तरफ से मेरा प्रणाम है।जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश भारत ने हर क्षेत्र में बहुत तरक्की की है।इस पर्व को मनाने से मन में नई स्फूर्ति नई आशा,उत्साह तथा देशभक्ति का संचार होता है,तो आइए आज हम सब मिलकर अपने राष्ट्र की स्वतंत्रता व सार्वभौमिकता की रक्षा का प्रण लेते है।जय हिंद! जय भारत! इसी क्रम में जिला कारागार,सभी तहसीलों,लीगल एड क्लीनिक, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल आदि कार्यालयों तथा पराविधिक स्वंय सेवक द्वारा स्वतंन्त्रता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में जनपद न्यायालय के सभी न्यायिक अधिकारी,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,मंत्री,अधिवक्ता तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *