
समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार विकासखंड राजेपुर में आन बान शान के साथ ध्वजारोहण के बाद ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने ब्लॉक कर्मियों को देश हित में सदैव अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाने के बाद अपने संबोधन में कहां आजादी का अमृत महोत्सव हर्ष के साथ-साथ अभिलाषा लक्ष्य एवं चुनौतियों का एक संगम है जिसे किसी समय सीमा में बांधा नहीं जा सकता 15 अगस्त का इतिहास उन सपूतों ने अपनी जान निछावर कर रचा है जिन लोगों ने कुर्बानी दी उनमें नेता भी हैं जनता भी हैं इसमें अनेक रंग के क्रांतिकारी और उदार विचार के नेताओं की अहम भूमिका रही अमृत महोत्सव भारत की उस संपूर्ण जनता को समर्पित है जिसकी न जाने कितनी पीढ़ियों ने मजबूर होकर अपना जीवन परतंत्रता के हवाले कर दिया था इस आजादी के लिए हमारे अनगिनत वीर सपूतों ने कुर्बानी दी हमारे वीर शहीदों ने भारत आजाद होने के बाद जो सपने देखे थे आज हम सभी लोग प्रण करें उनके बताए हुए मार्ग पर चले भेदभाव ऊंच-नीच छुआछूत अमीरी गरीबी से ऊपर उठकर देशहित मैं सदैव समर्पित रहे यही सच्ची उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर वि डी ओ कौशल कुमार ए डी ओ अजीत पाठक सचिव अशोक कुमार आशुतोष यश कांत राजीव सुमन एपीओ राशिद खान सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।ध्वजारोहण करने के बाद ब्लॉक प्रमुख बोले 15 अगस्त महज एक जश्न की तारीख नहीं बल्कि आजादी के लिए शहीद हुए वीर सपूतों के इतिहास का प्रतीक है।
