
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व पर मंगलवार को माटी को नमन वीरों का वंदन थीम प़र आधारित कार्यक्रम में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ऋतु सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के साथ ही मौजूद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों नें राष्ट्रगान गाया।अपने उद्बोधन में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्रीमती सिंह नें वर्ष 1857 से लेकर 1947 तक के स्वतन्त्रता सेनानियों को शत शत नमन कर शहीदों के योगदान प़र प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि किस तरह विचारधाराओं औऱ तरीको से सभी सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ने पर बाध्य कर दिया।श्रीमती सिंह ने कहा कि अब हमारा कर्तव्य है कि स्वतन्त्रता अक्षुण्ण रखें और कर्तव्यों का पालन करें।हमारा भारत देश 3.5 ट्रिलियन इकोनोमी बन चुका है और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की विकास में महती भूमिका रहेगी।इसलिए परिवहन विभाग की विभिन्न योजना जैसे एटीएस, आरवीएसएफ व डीटीसी आदि का लाभ उठाये।इस दौरान श्रीमती सिंह द्वारा हर वाहन और घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान करते हुए उनके साथ एआरटीओ और कर्मचारियों द्वारा वाहनो पर तिरंगा लगाया गया तथा कार्यालय परिसर में कदंब व अमरूद आदि पौधों को रोपित कर पौधरोपण किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा प्रमुख सचिव परिवहन की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें उनके द्वारा प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में आरटीओ प्रवर्तन विशवजीत,एआरटीओ प्रशासन आर पी सिहं और अनय द्वारा विचार व्यक्त किया गया।इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सकिय तथा उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ सहायक सरवर को सम्मानित किया गया।
