
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वतन्त्रता दिवस की 77वीं वर्ष गाँठ धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो०अभय कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया।राष्ट्रगान के बाद प्राचार्य प्रो० सिंह को कैप्टेन (डॉ०) मनीष सिंह,प्रो० मिर्ज़ा शहाब शाह,डॉ० अखिलेश,डॉ० ऋचा पाठक,डॉ० लवलेश व डॉ० अजय मिश्रा की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स,नेवल विंग,सेंट जॉन एम्बुलेंस और रोवर्स एंड रेंजर्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।मुख्य समरोह के अन्तर्गत प्राचार्य प्रो० सिंह द्वारा पंच प्रण दिलाया गया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय के सेवानिवृत्त हो चुके प्राध्यापक डॉ० आर०के० जायसवाल और डॉ० पी०सी० त्रिपाठी को बैज़ लगाकर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
संगीत विभागाध्यक्ष डॉ० सुरभि पाल और डॉ० सुमधुर शास्त्री द्वारा निर्देशित तथा रूपाली, शुभांगी,पल्लवी,सुप्रिया,विजय तिवारी,अखंड और विभीषण द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत ‘सिर पे हिमालय का छत्र है’ और विजय तिवारी द्वारा गाया गया अवधी देशभक्ति गीत ‘क़ीमत शहीदवन के डूबे न पावे’ ने सभी का मन मोह लिया।इसी क्रम में डॉ० रीमा सोनकर द्वारा निर्देशित और तनु, प्रज्ञा,सोनिया,अंजली,रिया और संध्या द्वारा प्रस्तुत ‘अखण्ड भारत’ शीर्षक से लघु नृत्य का प्रदर्शन भी जोश भरने वाला रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद बीएड विभागाध्यक्ष प्रो० प्रतिभा राय द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय को भेजे गए संदेश का वाचन किया गया।
इस दौरान अतिथियों, प्राचार्य और सम्पादक मण्डल के द्वारा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘साकेत सुधा’ का भी विमोचन किया गया।इसी क्रम में प्राचार्य प्रो० सिंह के द्वारा बी.ए में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अनुसुइया यादव व एम.ए (भूगोल) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा शिप्रा मौर्या को सत्यवती स्मृति पुरस्कार,बी.ए व एम.ए शिक्षा शास्त्र विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों क्रमशः देवव्रत दूबे और अमित कुमार यादव को डॉ० पूनम श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।प्राचार्य प्रो० सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाले 25 वर्ष युवाओं के लिये बेहद महत्वपूर्ण हैं।युवाओं के सार्थक प्रयास से ही 2047 तक हमारा देश विकसित राष्ट्र बन सकेगा।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले पुस्तकालय लिपिक घनश्याम तथा परिचर अजय शुक्ला और राम कतारे को भी शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्य भवन पर लगे तिरंगे के साथ लोगों ने बढ़-चढ़ कर तिरंगे के साथ सेल्फी ली।मंच का संचालन सांस्कृतिक परिषद की सचिव डॉ० कुमुद सिंह ने किया।अंत में संगीत विभाग के डॉ० सुमधुर शास्त्री के नेतृत्व में राष्ट्रीय गीत ‘वन्देमातरम’ का गायन किया गया।महाविद्यालय परिसर में एल एंड टी और जिला प्रशासन के सहयोग से महाविद्यालय के गार्डेन इंचार्ज डॉ० सन्तोष कुमार की देख-रेख में पौधरोपण किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो० सिंह के अतिरिक्त एडीएम, एसडीएम,प्रो० अशोक मिश्रा, प्रो० आशुतोष सिंह,प्रो० आशुतोष त्रिपाठी,प्रो० ओ.पी यादव,एनसीसी,नेवलविंग, रोवर्स-रेंजर्स तथा सेंट जॉन एम्बुलेंस के अधिकारी व स्वयं सेवक मौज़ूद थे।
