
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों साथ ही एएनएम (टी.सी)में प्रशिक्षण ले रहे सभी प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रगान गाया।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जैन ने अपने संबोधन में कहा कि सभी को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान होना चाहिए।हमारा देश आज 77वे स्वतंत्रता दिवस में प्रवेश कर रहा है।इस अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और इसके साथ ही वह मौजूद सभी को राष्ट्रध्वज का सम्मान करने और राष्ट्र की सारी संपत्ति को अपनी संपत्ति समझ कर उसकी सुरक्षा राष्ट्र की सुरक्षा के बराबर समझने की नसीहत दी।इसके साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार रखें और एएनएम (टी.सी) प्रशिक्षणार्थियों ने देशप्रेम में गीत गाए।कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जैन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
