छायाचित्र किसी देश की सभ्यता का इतिहास बताता है: विजय यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रेस छायाकारों ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटोग्राफी प्रर्दशनी का आयोज किया। जिसमें जो शहीद हुये उनकी कुर्बानी को याद करते हुये शहीदों एवं नगर की विभिन्न समस्याओं का अपने कैमरे की पैनी नजर से समसामायिक चुनौतियों के साथ अपने-अपने चित्रों के द्वारा प्रदर्शित की। छायाकर रवीन्द्र भदौरिया, जितेंद्र दीक्षित, अंशुल गंगवार, अक्षय दीक्षित, अनुराग पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी, भानुशंकर वर्मा, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, गौरव तिवारी सीप,ू दीपक शुक्ला, शान्तनु कटियार, भारत सिंह, ऋतू पाण्डेय ने कही बाढ़, तो कही आजादी का अमृत महोत्सव मेला दशहरा, सामाजिक जन-जीवन, पशु-पक्षी, सांस्कृतिक कार्यकम आजादी के दीवानों का उत्सव छायाचित्रों के माध्यम से दिखाया। मुख्य अतिथि विजय यादव ने कहा छायाचित्र किसी देश की सभ्यता का इतिहास बताता है। उन्होंने कहा एक कलाकार समाज, देश और राष्ट्र के विकास में योगदान देता है। इस अवसर पर कहा फोटोग्राफी प्राचीन कला है जो गुफाओं और और इतिहास के पथ में सदैव से मिलती है। वर्तमान समय में एक कलाकार सकारात्मक चिन्तन के साथ कार्य करते हुये समाज नगर राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी के साथ जो जहाँ पर है वह कार्य करें। इस अवसर पर डॉ0 रामकृष्ण राजपूत, छायाकार रविंद्र भदौरिया, विनय सिंह, संजय गर्ग, राजेश निराला ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुये विश्व फोटोग्राफी दिवस पर शुभ कामनायें दीं। इस अवसर पर स्वर्गीय राम नारायण पांडेय की स्मृति में कला गौरव सम्मान 2023 लक्ष्मीकांत भारद्वाज को दिया गया जो काफी लंबे समय से फोटोग्राफी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। छायाचित्र की प्रदर्शनी एवम गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ फोटोग्राफर स्वर्गीय राम नारायण पांडेय की स्मृति में आयोजित किया गया। जिसमें नगर की समस्याएं चुनौतियां एवं आपसी सद्भावना के साथ छायाचित्रों को प्रदर्शित किया। उन छायाकारों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने फोटो प्रदर्शनी में सहभागिता की। उन छायाकारों को कोष्कला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर कला प्रेमी विजय यादव एवं डॉ0 रजनी सरीन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। डॉ0 रजनी सरीन का स्मृति चिन्ह उदय पाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में अजीत अग्निहोत्री, सुशील मिश्रा, नीरज दीक्षित, अरविंद शर्मा, दीपक शुक्ला, मुकेश शुक्ला, सत्यव्रत पांडेय, मुकेश दीक्षित, अमर साध, रॉबिन साध, आलोक त्रिवेदी, रितु पांडे, अमित राठौर, अरविंद शर्मा आदि दर्शकों ने प्रेस छायाकारों कि चित्रों के साथ अपनी-अपनी सेल्फी लेकर प्रदर्शनी का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पांडेय ने किया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक अनुराग पाण्डेय रिंकू ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शनी की सभी ने जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *