शिकायत करने जाते समय रास्ते में घेरकर युवक को पीटा, पुलिस ने नहीं की कार्यवाही
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने गाली-गलौज कर महिलाओं से अभद्रता की। शिकायत करने जाते समय पीडि़त को दबंगों ने घेरकर रास्ते जमकर पीटा। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद पीडि़त ने उच्चाधिकारियों के पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला बाजार मंडी निवासी अकरम पुत्र जलालुद्दीन सिद्दीकी ने नगर के मोहल्ला चौखंडा निवासी अनुज पाठक पुत्र केशव पाठक व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें दर्शाया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपीगणों ने घर पर गाली गलौज किया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। आरोपियों ने धमकी दी कि शमशाबाद तक नहीं जा पायेगा। पीडि़त का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने अपने भाईयों के साथ बाइक से थाने जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपियों ने घेर लिया और गाली-गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है जिससे कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है। पीडि़त ने उच्चाधिकारियों के पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी।
