डीएम ने बैठक कर आवारा गौवंशों को पकड़वाने के दिये निर्देश

गौशाला के कार्यों में प्रधान, सचिव या अन्य न ले रुची तो लिखित कराये अवगत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गौशाला प्रबंधन की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। नोडल अधिकारी सम्बंधित गोशाला की प्रोपर मॉनिटरिंग करे। शासन की अपेक्षा के अनुसार गोशाला में व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने छायादार पौधों से वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। नन्दी, नवजात गोवंश, बीमार गोवंश को अलग-अलग रखा जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी/नगरीय क्षेत्रों में अधिशाषी अधिकारी गोशाला में गोवंश हेतु पर्याप्त शेड बनवाना सुनिश्चित करें। अक्रामक रूप से अटैक करने वाले गोवंश को तत्काल पकड़ा जाए। गोशाला के कार्यों में यदि कोई प्रधान/सचिव या अन्य रुचि ना ले तो लिखित में अवगत कराए। गोशालाओ को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जाए। डीएम ने आवारा गोवंश को अभियान चलाकर पकडऩे के निर्देश दिए। गोशाला में प्रतिदिन निकलने वाले गोबर को एक जगह एकत्रित किया जाए। गोशालाओं में अर्निंग के संसाधन डेवलप किए जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त नोडल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *