नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात युवक परचून की दुकान से ठेली चोरी करके चल दिया। पुलिस को आता देख वह भागने लगा। पुलिस ने दौडक़र उसे पकड़ लिया और आरोपी युवक को थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के मांजना रोड पर गांव बर्तल निवासी धीरेंद्र सिंह पुत्र रूप सिंह की सडक़ किनारे खेत की तरफ समरसेबल के पास कोठरी बनाकर उसमें परचून की दुकान रख ली है। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण करता है। वहीं दुकान के सामने रेडी लगाकर परचून की सौदा रख लेता है। बीती रात आदेश पुत्र विजय कृष्ण निवासी ग्राम रायपुर कायमगंज रेडी लेकर चल दिया। दुकान से काफी आगे निकल जाने पर मंझना की ओर से आ रही डायल 112 पुलिस ने युवक को ठेली ले जाते देखा, पास पहुंचने पर वह भागने लगा, तभी पुलिस कर्मियों ने दौडक़र पकड़ लिया। पुलिस ने एक ढाबे पर रेडी खड़ी करवा दी। पीआरबी ने आरोपी युवक को थाने में पुलिस कर्मियों को सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई थी, आरोपी पुलिस हिरासत में था।
